फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा युवा मोर्चा ने 25वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की याद में निकाली मशाल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने 25वें विजय कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में शहर में मशाल यात्रा निकालकर वीर शहीदों को नमन किया। शहीदों की याद में मशाल यात्रा निकालकर संदेश दिया की सभी को वीर शहीदों को याद रखना चाहिए। इन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए है। हम ऐसे वीरों को नमन करते है।
विज्ञापन


यात्रा मानसरोवर पार्क से शुरू होकर शहीद स्मारक स्थल आंबेडकर चौक तक पहुंची। यात्रा में सभी ने मशाल व मोमबत्ती लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल ने किया। इस मौके पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व सीएम साहब के ओएसडी अमरजीत सोलंकी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता भाटिया, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अंकुश बिड्डू सांसी, युवा जिला उपाध्यक्ष मनीष दांगी, जिला महामंत्री कविता इंदौरा, जिला सचिव धर्मेंद्र सैनी व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें