फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन राज्यों में जीत पर थिरके भाजपा कार्यकर्ता, मठ में भी आतिशबाजी

Mon, 04 Dec 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता भिवानी स्टैंड पर ढोल की थाप पर रविवार शाम जमकर थिरके। जबकि राजस्थान की तिजारा सीट पर बाबा बालकनाथ की जीत पर मस्तनाथ मठ में आतिशबाजी की गई। बताया गया कि बाबा बालक नाथ जल्द मठ में आएंगे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि तीन राज्यों में जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की वजह से हुई है। जनता ने मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

2024 में भी केंद्र के साथ प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार: ग्रोवर
वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि जनता ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को माना है। वहीं, भिवानी स्टैड पर शाम करीब पांच बजे ही कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरकने लगे। मौके पर जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला सचिव आशा शर्मा, सुरेश किराड़, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व मेयर व प्रदेश सचिव रेनू डाबला, पार्षद पति अशोक खुराना, दीपू नागपाल, राधेश्याम ढल, सीएम के मीडिया समन्वयक राजकुमार कपूर व दूसरे पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भी पहुंचे मठ में, आतिशबाजी कर मनाया महंत की जीत का जश्न
राजस्थान की तिजारा सीट पर बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ की जीत पर जश्न मनाया गया। महंत के अनुयायी मठ में पहुंचे और आतिशबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें