फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मां भीमेश्वरी देवी मंदिर से भाजपा ने किया पद यात्रा का आगाज

Fri, 23 Aug 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान के नेतृत्व में कस्बा बेरी से भाजपा पद यात्रा का आगाज हुआ। सैकड़ों युवाओं ने पद यात्रा में भाग लिया। युवाओं का काफिला मां भीमेश्वरी देवी मंदिर से चला और भागलपुरी, वजीरपुर होते हुए गांव जहाजगढ़ तक पहुंचा। इससे पूर्व मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने हवन-यज्ञ में आहुति डालते हुए सर्वमंगल की कामना की। बाद में मां भीमेश्वरी देवी के समक्ष माथा टेकते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें