संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने शनिवार को घर-घर संपर्क करने के साथ ही कुछ गांवों में जनसभाएं भी कीं।
उन्होंने रेवाड़ी विधानसभा के गांव लिसाना से जनसंपर्क की शुरुआत की। गांव गंगायचा जाट, बीकानेर व राजावास में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस शासनकाल में लिसाना में पॉलीटेक्निक काॅलेज, गंगायचा जाट में 132 केवी सब स्टेशन बनवाया और एनएच 71 निकलवाया। बिकानेर में विधायक कोटे से सामुदायिक भवन चिरंजीव राव ने बनवाया। वहीं, विधायक की ग्रांट से लाखों रुपये पंचायत में दिए। भाजपा बताए उन्होंने अपने शासनकाल में यहां पर क्या कार्य किया।
चिरंजीव राव ने कहा कि हम लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। लोगों का सहयोग मिल रहा है। कहा कि लोगों का रझान कांग्रेस की तरफ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोग भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं। कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6000 रुपये दिए जाएंगे। 300 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलिंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे। पुरानी पेंसन स्कीम लागू की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम बंद करके 2 लाख पक्की नौकरी देंगे। बीसी क्रीमीलेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी।