बहादुरगढ़। सेक्टर-2 स्थित भाजपा नेता युद्धवीर भारद्वाज के कार्यालय पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। काफी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। होली मिलन समारोह में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने खूब मस्ती की, नृत्य किया और जमकर गुलाल उड़ाया। भाजपा नेता युद्धवीर भारद्वाज ने क्षेत्रवासियों को रंगों का यह पावन पर्व मिल-जुलकर बनाने का संदेश दिया। भारद्वाज ने कहा कि होली खुशियां देने वाला त्योहार है।