फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। मन की बात कार्यक्रम के 122वें प्रसारण पर कलानौर में भिवानी चुंगी स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। कार्यक्रम में पूर्व ओएसएडी टू सीएम अमरजीत सिंह सहित अनेकों भाजपाइयों ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिले के हथकरघा उद्योग का जिक्र कर उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की तारीफ की गई। प्रधानमंत्री ने उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की तारीफ की। पीएम ने कहा कि रोहतक की 250 से अधिक महिलाएं उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, सरपंच चुन्नी लाल, सरपंच भगवत दयाल, सरपंच भगता, सोमबीर, रविन्द्र सरपंच, पंकज सरपंच, सुन्दर लाल सरपंच, जितेन्द्र पिलाना, राजसिंह गुढ़ान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें