02सीटीके24 चमारिया में भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रोहतक। किलोई क्षेत्र के चमारिया गांव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हिसार के पूर्व लोकसभा सांसद कुलदीप बिश्नोई पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी संदीप हुड्डा के घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। कुलदीप बिश्नोई ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मुझे राजनीति में असल नई उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत जाया नहीं होने दूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के कार्यकाल को प्रदेश की जनता याद करती है। इस मौके पर विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, योगेंद्रनाथ मल्होत्रा, रॉकी राव, रमेश गुलिया, साहिल बंसल, डॉ. राजेश सैनी, पंकज भट्टी, डब्बू त्यागी व विपिन आदि मौजूद रहे। संवाद