फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जजपा अब समझौता तोड़ने का करेंगी नाटक : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा-जजपा अब सत्ता विरोधी वोट बांटने के लिए अब समझौता तोड़ने का नाटक करेंगी, लेकिन प्रदेश की जनता समझ चुकी है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का सफाया होगा और कांग्रेस जीत हासिल करेगी। वह रविवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि शनिवार को प्रदेश के 12-13 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। साथ में तेज हवा के चलने से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरकार को तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से विपक्ष आपके समक्ष, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बाद प्रदेशभर में जन आक्रोश रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आप से गठबंधन हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर जीत हासिल कर सकती थी। गठबंधन की मर्यादा को देखते हुए आप को कुरुक्षेत्र की सीट दी है जबकि आप ने भी दिल्ली में तीन और चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस को दी है।
विज्ञापन


तीन साल पुराना 422 करोड़ मुआवज अब तक बकाया
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को 2021 में बाढ़ से हुए नुकसान का 422 करोड़ रुपए का मुआवजा अब तक नहीं दिया है। किसान आज बर्बादी की कगार पर है क्योंकि आय डबल करने का दावा करने वाली सरकार ने उनकी लागत दोगुनी कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें