फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-गोली के दम पर राज चला रही बीजेपी-जेजेपी : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बीजेपी-जेजेपी की सरकार सिर्फ लाठी-गोली के दम पर चल रही है, जबकि लोकतंत्र में लोगों का दिल जीतने से सरकारें चलती हैं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह रोहतक में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने इसे निंदनीय कार्रवाई करार देते हुए कहा कि बीजेपी-जेजेपी सिर्फ लाठी-गोली की भाषा जानती है। गेस्ट टीचर ही नहीं, इससे पहले किसान, मजदूर, कर्मचारी, कच्चे कर्मचारी, सफाई कर्मी समेत हर वर्ग इस सरकार के अत्याचार का शिकार हो चुका है। यही वजह है कि हर वर्ग इस सरकार से मुक्ति चाहता है। जनता ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कामयाबी के बाद अब पार्टी ‘जनाक्रोश रैली’ के जरिए लगातार जनसंपर्क में जुटी है। सभी नेता जनता के बीच में हैं। जब तक हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, नशे, कर्ज और जनता पर अत्याचार में नंबर वन बनाने वाली सरकार को उखाड़कर नहीं फेंक देते तब तक कांग्रेसी चैन की सांस नहीं लेंगे। खिलाड़ियों की ओर से पुरस्कार वापसी पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश की शान हैं। उन्हें न्याय के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि सरकार को खुद आगे आकर न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। सत्ता में बैठे लोग आरोपियों का बचाव कर रहे हैं। सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें