फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए दृढ संकल्प है भाजपा सरकार : दलाल

Mon, 14 Aug 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पहले की सरकारों के मुकाबले भाजपा सरकार ने किसानों पर ज्यादा बजट खर्च किया है। इसके कारण किसान की आर्थिक स्थिति धीरे धीरे सुधर रही है। ये बात प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कही। वे रविवार को महम स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रयास कर रही है। महम क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक 54 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जलभराव को रोकने के लिए मिताथल ड्रेन की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि उसमें यहां का फालतू पानी डाला जा सके। सरकार ने फसलों के अच्छे भाव दिए और फसल खरीद का पैसा ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के खाते में भेजा गया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें