70... रामगोपाल कालोनी में लोगों को संबोधित करते आप पार्टी के नेता लवली टुटेजा
रोहतक। पिछले दस साल से प्रदेश में भाजपा ने केवल कास्ट कार्ड की राजनीति की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टुटेजा लवली ने कहा कि पिछले दस साल से प्रदेश भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है। प्राॅपर्टी आईडी, फैमिली आईडी के लिए जनता लंबी लंबी लाइनों में लगी रहती है। उन्होंने कहा अब जनता ने भी तय कर लिया है, जो उनकी समस्याओं का हल करेंगे जनता उसी के साथ खड़ी है। इस मौके पर रामधारी नरवाल, विश्वास रोज, हितेश नरवाल, किशन हुड्डा, मनीषा सुहाग, महेश कुमार, गुरुमुख गिल, सतीश आर्य, मोहित खन्ना व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद