फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दिया धरना, सांसद बोले राहुल गांधी देश से माफी मांगे

विज्ञापन
गोहना अड्डे पर भाजपा कार्यकार्ताओ के प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते सांसद अरविंद शर्मा ।
विज्ञापन
रोहतक
विज्ञापन

भाजपा सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि राहुल ने देश की जनता के सामने झूठ बोला है। शर्मा शनिवार को गोहाना अड्डे पर राहुल के खिलाफ धरना देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राज्यसभा सांसद डीके वत्स की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले को लेकर जो फैसला दिया है, उससे सब कुछ साफ हो गया है और अब कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। बिना सोचे समझे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जो बयानबाजी की थी, वह बेहद गलत थी। लगता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद तो राहुल गांधी को भी इसका अहसास हो गया होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता से राहुल गांधी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने कहा कि वह एक सैनिक रहे हैं। इस नाते उन्हें पता है कि राफेल एक बड़ा हथियार है और सेना के लिए बहुत जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट में जब राफेल को लेकर सबूत पेश किए गए तो बेहतरीन जहाज साबित हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया है। इसलिए राहुल गांधी को देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, कुलविंदर सिक्का, जोगेन्द्र सैनी, उदयभान मलिक, चन्द्रभान अत्री, सन्नी शर्मा व ललित मोहन सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें