फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बखेता में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के गांव बखेता में माय भारत रोहतक और दादी पिलासनी युवा शक्ति संगठन के सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी परम राठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। दादी पिलासनी युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल बखेता और उपाध्यक्ष अमन बागड़ी बखेता मौजूद रहे। दिल्ली पुलिस, समाजसेवी, भाजपा सदस्य और भूतपूर्व सैनिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व युवा उपस्थित थे। वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को याद किया। युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें