06-स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कुल
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में पीजी छात्रों के लिए नैतिकता सहित जैवनैतिकता विषय पर तीसरे यूएचएस कोर्स का कुलपति, निदेशक व डीन की अगुवाई में शुभारंभ किया गया है। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि मरीजों के दुख को समझना व उनके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। यह चिकित्सकों की मरीजों के लिए जिम्मेदारी बनती है। चिकित्सक को हमेशा अच्छी वेशभूषा में नजर आना चाहिए। ड्यूटी पर गले में स्टेथोस्कॉप रखना चाहिए। निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि यह कोर्स न सिर्फ एनएमसी की जरूरत है। यहां हम नैतिकता के बारे में सीखते हैं। डीन डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि आपको अपने मरीजों का खुद पर विश्वास बनाना होता है। इसमें कोर्स को-ऑर्डिनेटर डाॅ. आरती, डाॅ. सविता, डॉ. जितेंद्र जाखड़, डाॅ. रितु हुड्डा व अन्य का सहयोग रहा। संवाद