फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुश्ती में बिंदु ने स्वर्ण, निशांत व सोनू ने कांस्य पदक जीता

Thu, 08 Jan 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36...कोच रिंकू राठी के साथ पदक विजेता ​खिलाड़ी बिंदु, सोनू व निशांत। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीते। इसमें बिंदु ने स्वर्ण, निशांत व सोनू ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में आयोजित की जा रही है। बिंदु व निशांत रोहतक जिले के निवासी हैं लेकिन सोनू हिसार जिले के रहने वाले हैं। तीनों खिलाड़ी जिले के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं। कोच रवि अहलावत, अंखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच सोनू, कोच रिंकू, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर हुड्डा व कोच हरदीप सिंह ने विजेता पहलवानों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मोहित मलिक ने बताया कि तीनों पहलवानों ने इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन करके जिले व अखाड़े का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें