रोहतक। बाइक चोरी के आरोप में सुनारिया जेल में बंद चरखी दादरी निवासी दीपक को जेएमआईसी अमनदीप की अदालत ने अंडरगोन मानकर रिहा कर दिया। आरोपी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना जुर्म कबूल कर लिया था। अदालत ने काटी गई 100 दिन से ज्यादा की न्यायिक हिरासत को सजा मानकर दोषी को रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत के मुताबिक, 2018 में पीजीआईएमएस थाने में जयपाल ने शिकायत दी थी कि उनकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने आरोपी दादरी की एमसी कॉलोनी निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। आरोपी इस केस में तीन बार में करीब 100 दिन से ज्यादा समय से न्यायिक हिरासत में रहा। अदालत ने आरोपी के जुर्म स्वीकार करने पर नरम रुख अपनाते हुए पहले ही भुगती जा चुकी सजा को कारावास की अवधि मान लिया। ब्यूरो