रोहतक। पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने जिंदाराण निवासी युवक की खेतों से चोरी हुई बाइक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी एवीटी स्टाफ एसआई गोर्धन सिंह ने कहा कि जिंदराण निवासी सतपाल की शिकायत के आधार पर थाना कलानौर में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 12 फरवरी की रात करीब आठ बजे सतपाल अपनी बाइक पर सवार होकर खेत में गया था। बाइक खेत के पास खड़ी कर वह खेत में पानी देने चला गया। वह करीब 3-4 घंटे बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। एवीटी स्टाफ ने केस की जांच करते हुए आरोपी सुखपुरा चौक निवासी आशुको गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ में और मामलों के खुलासे की उम्मीद है।