रोहतक। शहर के सैनी कॉलेज रोड पर बाइक सवार तीन युवक चुन्नीपुरा के युवक से मोबाइल फोन झपटकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में चुन्नीपुरा निवासी अंकित ने बताया कि वह सैनी गर्ल्स स्कूल के नजदीक का रहने वाला है। रात करीब 10 बजे वह बाइक पर घर जा रहा था। पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और नजदीक आकर झपटा मारकर पीछे बैठे युवक ने मोबाइल फोन छीन लिया और हैफेड चौक की तरफ फरार हो गए। वह बाइक का नंबर नहीं देख सका। ब्यूरो