झज्जर। याकूबपुर से सौंधी रोड पर अज्ञात बाइक सवारों ने एक व्यक्ति ने उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बादली के पाना चुडान निवासी मोहित ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह निजी स्कूल में काम करता है। 30 अप्रैल की अल सुबह वह कंपनी से ड्यूटी खत्म करके अपने बाइक पर गांव बादली जा रहा था। जब वह याकूबपुर से सौंधी रोड पर चला तो थोड़ी दूर चलने के बाद चालक ने अपनी बाइक को उसके बाइक के आगे अड़ा दी। उस बाइक पर तीन लड़के बैठे थे। उसका बाइक रुकते ही तीनों लड़के उतरे और जबरदस्ती उसके बाइक की चाबी छीन ली। दो लड़कों ने जबरदस्ती उसे बाइक से उतार दिया और उसका फोन भी छीनकर तोड़ दिया। तीनों आरोपी उसका बाइक लेकर झज्जर की तरफ भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।