फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता दरवाजा चौक पर बाइक सवार युवकों ने तोड़ी युवक की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के माता दरवाजा चौक पर देर रात डी पार्क से घर स्कूटी पर आ रहे नेहरू कॉलोनी के युवक की बाइक सवार तीन युवक आधी चेन तोड़कर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रथम जैन ने दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को अपने दोस्त कार्तिक के साथ डी पार्क पर गया था। वापस लौटते समय रात करीब 11 बजे माता दरवाजे के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। बाइक पर बीच में बैठे युवक ने अचानक उसके गले पर झपटा मारा और चेन तोड़ ली। उसने तत्काल हाथ से बचाव किया, लेकिन बाइक सवार आधी चेन तोड़कर वापस गोहाना अड्डे की तरफ फरार हो गए। उनको बाइक का नंबर नहीं दिखाई दे सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झपटमारी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें