रोहतक। शहर के हिसार बाईपास के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। दूध के ड्रम टांगकर कान हेड फोन लगाए जा रहे इस बाइक सवार ने व्यक्ति को पीटा व उसके 2500 रुपये छीन लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुखपुरा निवासी राधेश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने भांजे के साथ अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में सुखपुरा चौक से हिसार बाईपास की ओर मुड़ने पर सामने से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शिकायतकर्ता को काफी चोटें आई। बाइक सवार ने टक्कर मारने के बाद न केवल राधेश्याम की पिटाई की, बल्कि जेब से 2500 रुपये भी ले गया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।