फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। खरखौदा से घर लौट रहा बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक गढ़ी सांपला निवासी प्रदीप खरखोदा से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। बाईपास पर नेशनल हाईवे के पोल पर चाइनीज मांझे से उलझा हुआ पतंग था। बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया। मांझा प्रदीप के हाथ को ब्लेड की तरह चीरता हुआ गया। इससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। इस घटना में चालक को गहरी चोट आई हैं। युवक को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि सरकार ने चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगा रखी है, लेकिन अभी कुछ लोग इसे बेच रहे हैं। यह जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें