फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खेत में पानी लगाकर घर लौटते समय शिमली गांव के बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिमली गांव निवासी सुरजीत के रूप में हुई। झज्जर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मृतक के शव को पीजीआई के शवगृह में पहुंचाया। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिमली निवासी सुखदीप ने शिवाजी कॉलोनी थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार को उसका बड़ा भाई सुरजीत खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वह रात को करीब 1.30 बजे सिंचाई का काम पूरा कर घर आ रहा था। जब वह हाईवे पर सरकारी स्कूल के सामने आया तो झज्जर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें