रोहतक। शहर के प्रताप मोहल्ले में रविवार शाम बाइक सवार युवक एक महिला से नकदी व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। महिला पेट में गैस बनने के चलते दवा लेने डॉक्टर के पास जा रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। प्रताप मोहल्ला निवासी चंद्रकांता ने कहा है कि सेवानिवृत्त जेबीटी शिक्षक है। शाम को पेट में दिक्कत थी। गैस की वजह से परेशानी बढ़ने पर डाॅक्टर से दवा लेने निकली थी। रास्ते में एक निजी स्कूल के पास बाइक पर सवार दो लडके आए और मेरे हाथ से थैली खींच ली। अपनी थैली बचाने के लिए उसे अपनी ओर खींचा तो उन्होंने मुझे धक्का दे कर गिरा दिया और थैली लेकर भाग गए। थैली में पर्स भी था। इसमें अलमारी की चाबी 1500 रुपये व मोबाइल फोन रखा था। किसी के फोन से बेटे जतिन को घटना के बारे में बताया और उसे अपने पास बुलाया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना किया।