रोहतक। बाइक मिस्त्री को 100 रुपये नहीं दिए तो उसने अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर स्कूटी मालिक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में आर्य नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में दरवाजा मोहल्ला निवासी राहुल ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे अपनी स्कूटी ठीक कराने के लिए हर्ष मल्होत्रा की दुकान पर गया था। उसने स्कूटी ठीक करने पर हर्ष को 300 रुपये दे दिए। हर्ष के भाई निर्भय ने 100 रुपये और मांगे। इस बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। दोनों भाईयों ने अपने दोस्त तरुण के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।