फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क पर खड़ी कार से टकराई बाइक, पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

विज्ञापन
27सीटीके25..विकास का फाइल फोटा
विज्ञापन
रोहतक। हिसार आउटर बाईपास के नजदीक सड़क पर खड़ी कार से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुरानी सब्जी मंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को पीजीआईएमएस में दाखिल कराया।
विज्ञापन

मदीना बिधराण निवासी मुकेश ने शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा विकास (22) शीला बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। वीरवार को वह कीटनाशक दवाई लेने के लिए रोहतक गया था। उसके साथ गांव का ही अमित था। जब वे रेलवे लाइन पुल के पास पहुंचे तो सड़क पर एक कार खड़ी थी। दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में कार से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित घायल हो गया। आसपास के लोगों ने फोन से मुझे सूचना दी। विकास को पीजीआईएमएस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टिटौली चौकी पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ बिना पार्किंग लाइट जलाकर सड़क पर लापरवाही से वाहन को पार्क करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें