फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकस्मा मोड़ पर बाइक टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत रोड पर पाकस्मा मोड़ के नजदीक दो बाइक की टक्कर में 10 साल की बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में एक बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है। महम की फरमाणा चुंगी निवासी 23 वर्षीय सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां मंजू के साथ मामा के घर खरखौदा जा रहे थे। साथ में मामा की बेटी 10 वर्षीय गीतिका भी थी। जब वे पाकस्मा मोड़ पर पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से बाइक पर आ रहे युवक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी पाकस्मा गांव का बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें