आज कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली
रोहतक। मरम्मत कार्य के कारण कई इलाकों की बिजली सप्लाई आज गुल रहेगी, इसलिए पहले से ही तैयारी कर लें, ताकि पानी आदि की कोई समस्या न उत्पन्न हो। बिजली विभाग के डिविजन नंबर तीन के एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को 11 केवीए कच्चा बेरी रोड पर सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे तक मरम्मत कार्य होगा, इसलिए इस इलाके से जुड़े पुराना बस अड्डा, रामलीला पड़ाव, कृष्णा कॉलोनी, डेरियों में इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 11 केवीए डिस्पोजल फीडर, रोहतक नंबर दो और बस स्टैंड के फीडर में मरम्मत कार्य के चलते इंदिरा कॉलोनी, संजय कॉलोनी, रैनकपुरा, नेहरू कॉलोनी, जींद रोड के साथ वाले इलाके की आपूर्ति दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक बंद रहेगी।