फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के नाम पर 7 घण्टे की बिजली कटौती झेल रहे लोग

विज्ञापन
बिना पूर्व सूचना के बिजली कट करके मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान कई सरकारी महकमों के मुलाजिमों से लेकर अर्द्ध सरकारी, कॉरपोटेट और निजी कंपनियों के कर्मचारी घरों पर बैठकर काम निपटा रहे हैं। यही नहीं, घरों में रहकर लोग टीवी आदि के माध्मय से मनोरंजन करके समय काट रहे हैं। ऐसे में मरम्मत कार्य के चलते बिजली की छह-सात घंटे कटौती लोगों को परेशान कर रही है। जिसके चलते लोग घरों के दरवाजों पर आकर आपस में बतियाने में लग रहे हैं। बिजली निगम ने शुक्रवार को पूर्व सूचना दी कि सुबह सात से दोपहर दो बजे बजे तक 22केवी सब स्टेशन झज्जर रोड पर मरम्मत कार्य होगा जिसके कारण विजय नगर, हरी सिंह कालोनी, जनता कालोनी, कमला नगर, झज्जर चुंगी, शिवाजी कालोनी, काठ मंडी, तेज नगर, शीतल नगर, न्यू विजय नगर, आनंद नगर, एआरटीए आफिस, झज्जर रोड बाईपास आदि की बिजली सप्लाई नहीं आएगी। जबकि इस एरिया के अलावा शहर के पॉश एरिया डीएलएफ कालोनी, कोर्ट रोड, मॉडल टाउन में भी पांच से सात घंटे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई गुल की गई। यह मरम्मत कार्य पूर्व निर्धारित था बावजूद इसके पूर्व सूचना नहीं दी गई। यही नहीं, सुबह 11 बजे पेड़ों की डाली काटने के लिए दो घंटे का ब्रेक डाउन लिया गया। बिजली गुल होने पर जब लोगों ने फोन किया तो बताया गया कि दो घंटे में बिजली आएगी मगर हकीकत में बिजली शाम करीब पांच बजे आई। मॉडल टाउन एरिया में भी एक घंटे का ब्रेक डाउन लिया गया, जहां करीब पांच घंटे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई। बिजली विभाग की इस कार्य शैली के चलते घरों पर आफिस का काम निपटाने वालों के साथ-साथ सामान्य लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें