फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार से मिलने आये बिहार के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला के पास दिल्ली रोड पर अज्ञान वाहन चालक ने रिश्तेदार से मिलने आए बिहार के युवक शिवेंद्र को टक्कर मार दी। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के बेगुसराय निवासी रणधीर कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह सांपला में किराये पर रहता है। उसकी बहन चंद्रलता की शादी शिवेंद्र निवासी समस्तीपुर, बिहार निवासी के साथ हुई थी। 22 अक्तूबर को उसका जीजा मिलने के लिए सांपला आया था, जो एक प्लाइवुड कंपनी में काम करता है। शनिवार शाम करीब सात बजे उसने शिवेंद्र को कॉल की तो पता चला कि वह पीजीआई में दाखिल है। वह पीजीआई पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें