रोहतक। श्रीमद्भागवत कथा सिमरन से बड़े-बड़े पापी पाप मुक्त हो जाते हैं। यह अमृतवर्षा वीरवार को सेक्टर एक स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से आए कथाकार आचार्य शिवम शास्त्री ने की। उन्होंने श्रीकृष्ण और रुकमणी का विवाह विस्तार से प्रसंग सुनाया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। रुक्मिणी विवाह की झांकी दिखाई गई। कथा के दौरान पंडित आकाश भारद्वाज, निर्मल शुक्ला, सोनू शर्मा, श्रेयांश शुक्ला ने अपने भजनों से सभी को भाव विभोर कर दिया। ब्यूरो