फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बड़ी लूट: मोबाइल विक्रेता से 60 लाख की नकदी व सामान लूटा, कार सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 23 Aug 2023 03:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

जींद का युवक प्रिंस ने लाखनमाजरा पुलिस को बताया कि वह मोबाइल की खरीद-फरोख्त का काम करता है। मंगलवार रात को कार में सवार होकर जींद लौट रहा था। जब वह जींद रोड पर भगवतीपुर गांव के नजदीक आरओबी के पास निर्माणाधीन टोल से पहले पहुंचा तो एक कार ने उसका रोस्ता रोक लिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में दिल्ली से लौट रहे जींद के मोबाइल विक्रेता की कार के आगे कार अड़ाकर मंगलवार की रात जींद रोड पर भगवतीपुर पुल के पास 60 लाख की नकदी व सामान लूट लिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। अभी किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार जींद का युवक प्रिंस ने लाखनमाजरा पुलिस को बताया कि वह मोबाइल की खरीद-फरोख्त का काम करता है। जींद से नए मोबाइल फोन खरीदकर दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेचकर आता है। वहां से सामान से जुड़े सामान लेकर आता है। मंगलवार रात को कार में सवार होकर जींद लौट रहा था। कार में नकदी के अलावा सामान भी था।

जब वह जींद रोड पर भगवतीपुर गांव के नजदीक आरओबी के पास निर्माणाधीन टोल से पहले पहुंचा तो एक कार ने उसका रोस्ता रोक लिया। उसमें उतरे युवक उसकी कार छीनकर ले गए, जो थोड़ी आगे मिल गई। कार के अंदर से नकदी व सामान गायब मिला। सामान की कीमत 50 से 60 लाख रुपये के करीब है। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
वारदात की सूचना मिली है, जिसकी गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। सीआईए पुलिस की टीम भी लगी हुई है। अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। वारदात संदिग्ध भी हो सकती है। -इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, प्रभारी थाना लाखनमाजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें