फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भूपेंद्र हुड्डा पहुंचे रोहतक, बैंक्वेट हॉल में स्क्रीन पर देखेंगे चुनाव परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार शाम पांच बजे दिल्ली से रोहतक लौट आए। मंगलवार को शीला बाईपास के नजदीक निजी बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर स्क्रीन पर चुनाव परिणाम देखेंगे। इसके बाद डी-पार्क स्थित आवास पर पहुंचेंगे। लोकसभा चुनाव में भी हुड्डा ने निजी बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणाम देखे थे।
विज्ञापन

हुड्डा सोमवार शाम पांच बजे दिल्ली से डी-पार्क स्थित आवास पर पहुंचे। सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी उनसे मिलने पहुंचे और संभावित चुनाव परिणाम पर चर्चा की। इसके बाद गन्नौर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने हुड्डा से मुलाकात की। काफी देर तक चुनाव परिणाम व संभावित सरकार के गठन को लेकर मंथन हुआ। करीब छह बजे कुलदीप शर्मा रवाना हो गए। राई से कांग्रेस प्रत्याशी जयभगवान आंतिल भी मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें