रोहतक। एवीटी स्टाफ की टीम ने कार चोरी के आरोप में भिवानी जिले के गांव बीरण निवासी राहुल उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने अपने चार साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था।
एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को जींद जिले के गांव बूढ़ाखेड़ा निवासी शमशेर सिंह ने दी शिकायत में बताया था कि वह निजी कंपनी में काम करता है। वह रोहतक के सेक्टर 14 में कार खड़ी करके घर चला गया था। दो दिन बाद आया तो कार नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए भिवानी जिले के गांव बीरण निवासी राहुल उर्फ बच्ची को काबू किया। उससे पूछताछ कर पुलिस अब उसके फरार साथियों के बारे में सुराग ढूंढ रही है। ब्यूरो