रोहतक। कलानौर के खेरड़ी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने भिवानी जिले के गांव बामला के बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में युवक सतपाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बामला निवासी नरेश ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। सोमवार को अपने भतीजे सतपाल के साथ किसी कार्य से कलानौर आया था। रात करीब 12 बजे दोनों अलग-अलग बाइक पर घर जा रहे थे। जब सतपाल खेरड़ी मोड़ पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे हादसे की आवाज सुनाई दी। उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो सतपाल लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी धड़कन बंद हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, युवक दम तोड़ चुका था।