रोहतक। वीटीआई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इंडिविजुअल मैच में भारती क्रिकेट अकादमी ने विंग्स क्रिकेट अकादमी जूनियर इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंग्स ने 35 ओवर में 207 रन बनाए। जवाब में भारती ने 33.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 209 रन बनाकर मैच जीत लिया। विंग्स की ओर से उमंग ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 42 रन बनाए। शशांक ने 34 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 और कप्तान एच ने 49 गेंदों में दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। आरव (लेफ्ट आर्म) ने 10 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 19 रन बनाए। दक्ष सैनी 15, लक्ष्य (2.0) 14, नैतिक (18) सात, भाविश सात, लक्ष्य चार, केशव तीन और रचिन प्रजापति चार रन बनाकर आउट हुए। आदित्य खाता नहीं खोल सके, जबकि जाई राणा एक रन पर नाबाद रहे। अतिरिक्त के रूप में 29 रन मिले। भारती की ओर से तनिष्क, अभिषेक शर्मा और राघव शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। संवाद