16सीटीके41...आंबेडकर चौक स्थित देश भक्ति स्मारक स्थल पर आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए ऑ
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित देशभक्ति स्मारक स्थल पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर भारत माता की भव्य आरती की गई। राष्ट्र देवो भव मिशन के अध्यक्ष संत बाबा सुखा शाह ने बताया कि महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती, महामंडलेश्वर कपिलपुरी, महामंडलेश्वर करणपुरी, महामंडलेश्वर अभियुतनंद के सानिध्य में बतौर मुख्य अतिथि राजेश जैन ने भारत माता की आरती की। इस दौरान डॉ. रवि रंगा, सुरेश मुंजाल, नंद कपूर माैजूद रहे। संवाद