रोहतक। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर खरावड़ में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को कढ़ी-चावल, रसगुल्ला, कोल्ड ड्रिंक तथा शीतल जल वितरित किया गया। ट्रस्ट के मुख्य संयोजक दीपक जैन ने जनसेवा को संस्था का उद्देश्य बताया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर गजानंद महाराज भी उपस्थित रहे। संवाद