रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा रविवार को धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। मंदिर को आकर्षित लाइटों से सुसज्जित करने के साथ-साथ साफ-सफाई की जा रही है। भक्तजन गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी, ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर उज्जवल भविष्य व सुख-समृद्धि की कामनाएं करेंगे। कार्यक्रम में प्रात: 10 से 11 बजे गुरु पूजन, 11 बजे हांसी से भजन गायिका पूनम मल्होत्रा अपनी सुरीली व मधुर वाणी से भजनों की बौछार करेंगी। इसके उपरांत आरती, आशीर्वचन और दोपहर 1 बजे भंडारा होगा। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी। ब्यूरो