17 मकड़ौली खुर्द शिक्षा भारती शिशु वाटिका भजन कीर्तन कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व महिलाएं। स्र
रोहतक। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान व हिंदू शिक्षा समिति की ओर से संरक्षित शिक्षा भारती शिशु वाटिका मकड़ौली खुर्द में भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। विद्यालय की प्राचार्य मोना व ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन में सभी अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आदित्य बत्रा, राम चरण सिंगला, एसके गुप्त, बीना कौशिक, डाॅ. दिनेश मदान ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।