05सीटीके10..गुरुदेव सुदर्शन महाराज की 101वें जन्मोत्सव पर सम्मानित करते जैन समाज के सदस्य। स्रो
रोहतक। जैन समाज की ओर से गुरुदेव सुदर्शन महाराज के 101वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर स्थानीय वैश्य गर्ल्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। गुरुभक्त व गायक दीपक व रूपक ने भक्ति का ऐसा समां बांधा कि मौजूद समाज के लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
उत्तर भारत से उपस्थित गुरुभक्तों का भी मंचीय स्वागत किया गया। यहां हापुड़, उत्तमनगर, नांगलोई, पानीपत, मेरठ आदि स्थानों से भी गुरुभक्तों का आगमन हुआ। वहीं जैन समाज ने भाजपा के उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली को सम्मानित किया।इस मौके पर वैश्य एजूकेशन सोसाइटी के प्रधान नवीन जैन, नरेश जैन पप्पी, पन्ना लाल जैन, मनोज जैन, प्रवीण जैन कोर्ट, राहुल जैन, सुरेंद्र जैन, विजय जैन रेनबो, सुमित जैन व बिट्टू बाबू जाली वाले आदि मौजूद रहे।