11सीटीके42..दादा चमन ऋषि धाम से निकल गई सो गया शोभा यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। दादा च्यवन ऋषि धाम खरावड़ में रविवार को श्रीमद्भावगत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गांव से होते हुए च्यवन ऋषि धाम पहुंची। खरावड़ सरपंच दीपक मलिक ने बताया कि रविवार को च्यवन ऋषि धाम पर कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। 18 फरवरी तक चलेगा। डाॅ. पदमेहंद्र शास्त्री कथा वाचन करेंगे। प्रतिदिन सुबह 11 से दो बजे तक कथा होगी। यशवंत मलिक ने बताया कि कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्यूरो