नारनौल। शहर के सीताराम पैलेस में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास नरहरि दास महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत साक्षात नारायण का स्वरूप हैं और मुक्ति प्रदाता है। कहा कि भागवत के आरंभ में सबसे पहले सत्य को प्रणाम किया गया है। क्योंकि सत्य में ही राम, कृष्ण और शिव हैं। उन्होंने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया। कथा में सर्वप्रथम आचार्य ने मुख्य यजमान रतन लाल, नारायण दास, बजरंग लाल, सीताराम, जयप्रकाश सर्राफ से पूजन करवाया।