रोहतक। अखिल भारतीय गोशाला पहरावर में वार्षिक उत्सव में सोमवार को सांग का शुभारंभ मास्टर ओमप्रकाश मायना, राजपाल राजा, सतबीर कुमार, वासुदेव शर्मा, अजीत शर्मा ककराना, संदीप शर्मा व बलबीर सुनारियां ने किया। प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि गोशाला में विष्णुदत्त ने भगत पूर्णमल के सांग का मंचन किया। 4 फरवरी से शुरू हुआ यह उत्सव 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सांग को देखने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर ओमप्रकाश मास्टर, शिवकुमार मास्टर, राजू, सेवाराम, बिजेंद्र ब्रह्मचारी, रमेश राणा, गोविंद, सोनू, हरिओम आदि मौजूद रहे। संवाद