फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआईएमएस में बीजीए मशीन खराब, मरीजों के हाथों में ही जमे ब्लड सैंपल

विज्ञापन
24सीटीके10... पीजीआई की आपातकालीन विभाग में खराब ब्लड सैंपल दिखाता मरीज अरशद। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग में ब्लड सैंपल जांच और रिपोर्ट देने वाली ब्लड गैस एनालिसिस (बीजीए) मशीन खराब हो गई। इससे कई ब्लड सैंपल तो मरीजों के हाथ में ही जमकर खराब हो गए। ढ़ाई घंटे बाद मशीन के ठीक होने पर ब्लड सैंपल जमा करने को लेकर मरीजों में खूब धक्का-मुक्की और कहासुनी हुई। सिक्योरिटी गार्ड ने मरीजों को शांत करवाना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग की खिड़की नंबर 16 पर सुबह 7:30 बजे से ही मरीजों की कतार लग गई। बीजीए मशीन खराब होने की जानकारी न होने से वह ब्लड सैंपल को लेकर कतार में लगे थे। खिड़की पर लैब स्टाफ ने बताया कि मशीन अभी खराब है। मरीजों के हाथों में ही ब्लड सैंपल जम गए। क्योंकि 30 मिनट के बाद ब्लड सैंपल खराब होना शुरू हो जाता है। उन्हें दोबारा से ब्लड सैंपल लेकर कतार में लगना पड़ा। कुछ मरीज तीन-तीन बार ब्लड सैंपल लेकर लाइन में लगे। गर्मी ज्यादा होने और बीजीए मशीन खराब होने से मरीजों में कहासुनी भी हुई। कई मरीजों में पहले सैंपल जमा कराने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई।

पहले से ही एक बीजीए मशीन है खराब
पीजीआई आपातकालीन विभाग में पहले से ही एक बीजीए मशीन खराब पड़ी है। सोमवार को दूसरी मशीन भी खराब हो गई। मशीन को सुचारु करने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया। इससे मशीन पर लोड बढ़ गया।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे बीमार पत्नी को लेकर पीजीआई आया था। दोपहर 12 बजे से लाइन में लगा हूं। नंबर अब तक नहीं आया है। कब सैंपल जमा होगा और कब रिपोर्ट आएगी।
-रिंकू, बहादुरगढ़

नौ बजे आया था। एक बार सैंपल खराब हो गया। फिर सैंपल लेकर आया। पिता आईसीयू में भर्ती हैं। डेढ़ बजने को है अब तक सैंपल जमा नहीं कर पाया हूं।
-हितेश, समचाना

सुबह आठ बजे से कतार में लगी हूं। एक बाजू से एक बार सैंपल लिया गया जो कि जमा न होने के कारण खराब हो गया। दूसरा सैंपल लेने पर बाजू से ब्लड नहीं मिला तो कमर से सैंपल लिया। अब तक नंबर नहीं आया है।
-सुदेश,जींद

सुबह 7:30 बजे से लाइन में लगा हूं। दोपहर का 1:15 बज गया है। अभी भी 100 के करीब मरीज कतार में लगे हैं। लाइन में लगे-लगे दो बार सैंपल खराब हो चुका है।
-अरशद, पुराना शहर


बीजीए मशीन खराब होने के बाद सैंपल जमा करने की खिड़की नंबर 16 पर लंबी कतार लग गई। धक्का-मुक्की और शोर की सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड को भेजा गया। लैब टेक्नीशियन ने मशीन को दुरुस्त करा लिया। इसके बाद सैंपल जमा करने का काम सुचारू हो गया।
डॉ. राहुल, सीएमओ, पीजीआईएमएस

24सीटीके10... पीजीआई की आपातकालीन विभाग में खराब ब्लड सैंपल दिखाता मरीज अरशद। संवाद

24सीटीके10... पीजीआई की आपातकालीन विभाग में खराब ब्लड सैंपल दिखाता मरीज अरशद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें