सुनारिया मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम सुनते डाॅ. संजीव बालयान । विज्
रोहतक। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालयान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों के साथ जोड़ते हैं। यह राजनीति से परे और जन भावनाओं से प्रेरित है।
वह रविवार को सुनारिया मंडल में मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति से परे हटकर जन भावनाओं से प्रेरित है। इसमें कई अविस्मरणीय किस्से साझा हुए हैं। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाई और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए धर्मनिरपेक्ष अभ्यास के रूप में उभरा है। कार्यक्रम संयोजक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पलवल के प्रभारी डॉ. दिनेश घिलौड़,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय बंसल, सुनारिया मंडल अध्यक्ष संदीप बुधवार, जय भगवान लाकड़ा, रमेश चेची, राजकुमार सुनारिया, मनीष शर्मा, पदम आदि मौजूद रहे।