फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें

Sun, 14 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
राेहतक। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने रविवार को साइबर क्राइम के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि साइबर अपराधी आमजन को एसबीआई के खाते से पैनकार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधी आपको मोबाइल नंबर पर संदेश मैसेज भेजते हैं कि आपका एसबीआई के खाते की वैधता (वैलिडिटी) समाप्त हो गई है और नीचे दिए गए लिंक पर अपना पैनकार्ड अपडेट करें। अपराधी उस मैसेज में साथ ही नीचे एक लिंक भेजते हैं, जिससे वह पैनकार्ड अपडेट करने के बहाने से खाते से रकम उड़ा देते हैं। जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके खाते से साइबर अपराधी पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं। हमेशा यह ध्यान रहे कि कोई भी बैंक आपको फोन कर आपके खाते से आपकी निजी जानकारी नहीं पूछता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें