फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैंटर की टक्कर से बेरी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बेरी रोड पर कबूलपुर गांव के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेरी निवासी 27 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। कैंटर बाइक को दो किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। झज्जर जिले के बेरी निवासी कुलदीप ने दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसका भाई राहुल बाइक पर ककराना गांव गया था। जब वह वापस आ रहा तो कबूलपुर गांव में पेट्रोल पंप से आधा किलोमीटर आगे सामने से आ रहे कैंटर चालक ने राहुल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक दो किलोमीटर दूर मिली, जिसे कैंटर चालक घसीटते हुए ले गया था। इसके बाद आरोपी मौके पर ही कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें