फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी विभाग के बेलदार की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जेएलएन नहर पर कन्हेली हेड के पास कार्यरत नहरी विभाग के बेलदार की बुधवार देर रात नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनीपत के भैंसवाल गांव निवासी जसवीर के रूप में हुुई है। जसवीर के साथ कार्यरत एक अन्य युवक की सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जसवीर को उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डाक्टरों ने जसवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई अश्विनी ने बताया कि जसवीर सोनीपत के भैंसवाल गांव का रहने वाला था। वह नहरी विभाग में बेलदार के पद पर कन्हेली हेड के नजदीक कार्यरत था। बुधवार रात वह नहर के समीप बने कमरे की छत पर सो रहा था। वह शौच के लिए नीचे जाने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया जिस कारण वह नहर में गिर गया। काफी देर तक वापस न आने पर साथ में कार्यरत युुवक ने तलाश की तो जसवीर नहर के अंदर पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया। नहर के किनारे पड़े किसी तार में उलझ जाने के कारण वह पानी के साथ नहीं बह पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें