फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मधुमक्खियों का अफसरों व खिलाड़ियों पर हमला, किसी ने जमीन पर लेट तो किसी ने कारों में घुस कर बचाई जान

Sun, 12 Mar 2023 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शनिवार को झज्जर रोड स्थित एक निजी स्टेडियम में निजी कंपनी की ओर से क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इसमें निजी बैंक, पुलिस कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। शनिवार को मधुमक्खियों के झुंड ने आसपास के लोगों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन
मधुमक्खियों का अफसरों और खिलाड़ियों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुमक्खियों का खौफ रोहतक शहर में बना हुआ है। शनिवार को मधुमक्खियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विद्यार्थियों व झज्जर रोड पर भालोठ नहर के साथ क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेल रहे खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया। 10 लोग मधुमक्खियों के डंक का शिकार बन कर पीजीआई पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। लोगों ने बड़ी मुश्किल से कारों में घुस कर खुद को मधुमक्खियों के हमले से बचाया।

विज्ञापन


शनिवार को झज्जर रोड स्थित एक निजी स्टेडियम में निजी कंपनी की ओर से क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इसमें निजी बैंक, पुलिस कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। मैच के बीच सुबह करीब 11 बजे अचानक मधुमक्खियों का झुंड भिनभिनाते हुए मैदान मौजूद लोगों पर टूट पड़ा। इस अप्रत्याशित हमले से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।

खिलाड़ी मैच बीच में छोड़ कर मधुमक्खियों से बचाव के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। किसी ने जमीन पर लेट कर तो किसी ने इधर-उधर खड़ी कारों में घुस कर अपनी जान बचाई। स्टेडियम में पहुंचे अधिकारी भी अपनी कारों में घुसकर बड़ी मुश्किल से खुद को सुरक्षित कर पाए। मधुमक्खियों ने आसपास के घरों, दुकानों व निजी कार्यालयों को भी नहीं बख्शा। यहां भी लोगों को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के चलते स्टेडियम में कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंच गई। इनके जरिये दस लोगों को पीजीआई पहुंचाया गया। इनकी हालत इतनी खराब थी कि एक-एक व्यक्ति दस से 15 डंक लगे हुए थे। पीजीआई के आपातकालीन विभाग में परिजनों ने अपने हाथों से डंक निकले। पीजीआई में इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

सरकारी दफ्तरों व नहर किनारे पेड़ पर लगे हैं अनेक छत्ते
मधुमक्खियों के छत्ते सरकारी दफ्तरों पर ही नहीं लगे हैं। ये नहर किनारे पेड़ों पर भी बड़ी संख्या में लगे हैं। झज्जर रोड नहर पर सफेदे के ऊंचे प़डों में बड़े-बड़े छत्ते लगे हैं। यहां से शनिवार को मधुमक्खियों के झुंड ने आसपास के लोगों को काफी परेशान किया।

एमडीयू में भी छाया मधुमक्खियों खौफ
एमडीयू शिक्षा सदन के बाहर कैंटीन पर बैठे युवकों ने बताया कि दोपहर को अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे बचने के लिए विद्यार्थी इधर-उधर दौड़ पड़े। कुछ देर बाद मधुमक्खियां चली गईं। कुछ युवाओं को काटा भी, मगर किसी की तबीयत नहीं बिगड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें